हज़ारीबाग; दारू प्रखंड मुख्यालय भवन में विधिक सेवा प्राधिकार शिविर का आयोजन।

हज़ारीबाग; दारू प्रखंड मुख्यालय भवन में  विधिक सेवा प्राधिकार शिविर  का आयोजन।

विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजन किया गया।यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित  किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है। इसे लोगों तक पहुंचाने का दायित्व जिला प्रशासन का है। 
इसी जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ  हजारीबाग के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुमी बीना होरों ने किया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण बीडीओ सुशील कुमार राय  के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम के मुखय अतिथि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने लोगों से कानून का लाभ लेने की अपील की।कहा कि जहां भी शिविर का आयोजन होता है वहां जाकर लाभ ले। शिविर के  आयोजन का  कई समस्याओं का निष्पादन किया गया।  
शिविर में सात प्रधानमंत्री आवास,10 जॉब कार्ड,तीन केसीसी,108 पेंशन की स्वीकृति किया गया।वहीं दो नया प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश कराया गया।13 मुख्यमंत्री पशुधन योजना का भी स्वीकृति किया गया।  14  महिला सखी मंडल में 31 लाख का ऋण दिया गया।   शिविर में  सदस्य स्थायी लोक अदालत के कुमार रंजन,सीओ नीतू कुमारी,थाना प्रभारी विद्या सागर चौरसिया, बीपीओ स्वाति वर्मा,दिग्विजय सिंह, रविन्द्र कुमार, ललिता कुमारी,सीआई शंकर गौड़,महेंद्र यादव, तिलेश्वर यादव,सुरेंद्र महतो,रोजगार सेवक बालेश्वर प्रसाद, राजीव रंजन, अब्दुल तौसीफ,सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network