हज़ारीबाग; मेरू बाजार संघ के द्वारा चलाया जा रहा है सफाई अभियान।

हज़ारीबाग; मेरू बाजार संघ के द्वारा चलाया जा रहा है सफाई अभियान।

सदर प्रखंड के मेरु बाजार संघ के द्वारा आज रविवार को मेरु परिसर बीएसएफ चौक पर बाजार संघ के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान जिसमें सभी दुकानदार लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हर दुकानदारों को सफाई को लेकर संघ के द्वारा किया जा रहा है।

जागरूक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के द्वारा स्वच्छ अभियान चलाया गया है लेकिन हर गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा इस बात को लेकर मेरू बाजार संघ के द्वारा पहल करते हुए सभी दुकानदारों को एकजुट कर लोगों में जागरूकता फैलाते हुए मेरु बीएसएफ गेट के सामने सफाई अभियान शुरू किया गया।

इससे पहले कल मेरु शिव मंदिर प्रांगण का भी साफ सफाई किया गया अध्यक्ष फिरदोस आलम सचिव प्रमोद कुमार दिवाकर के द्वारा बताया गया मेरु बाजार संघ के द्वारा सभी दुकानदारों के हित के लिए जो हम लोगों ने प्रयास किया हुआ है उसको सफल बनाने में सभी का सहयोग चाहिए ताकि आने वाले दिनों में कोई भी दुकानदार अकेला ना समझें हम सब उनके साथ हैं किसी तरह की कोई भी दिक्कत पेश आती है तो उसका निराकरण बाजार संघ के द्वारा किया जाएगा।

साथ ही मेरु बीएसएफ गेट के बगल में जो शौचालय बना है उसमें आज तक पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है जिसके कारण बाजार में आने वाले लोगों को खासकर महिलाओं को शौचालय की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसे बहुत जल्द जिला प्रशासन से मांग कर पानी की व्यवस्था की जाएगी और शौचालय को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। 

आज सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मेरु बीएसएफ गेट के सामने बाजार में साफ सफाई कर स्वच्छ किया गया आने वाले आगामी होली पर्व को लेकर होली मिलन समारोह का भी कार्यक्रम देवी मंडप के समीप किया जाएगा जिसमें बाजार संघ के लोगों की अहम भूमिका रहेगी। इस सफाई अभियान में मेरु पंचायत के उप मुखिया जयशंकर मिश्रा पंचायत समिति सदस्य पति राजकुमार गुप्ता के साथ संघ के अध्यक्ष फिरदौस आलम, सचिव प्रमोद कुमार दिवाकर, कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, व्यवस्थापक चंदन मेहता, विक्रम सोनी, एस के मंडल, संदीप कुमार सहित सभी दुकानदार शामिल थे

Leave a Comment

7k Network