हज़ारीबाग; अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
कटकमसांडी पेलावल पुलिस छापामारी कर पबरा गांव में 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक विकास कुमार महतो (पिता छोटन महतो) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि पबरा गांव में अवैध महुआ शराब का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में पनप रहा है, जहां से निर्मित शराब आसपास के क्षेत्रो में बेचा जा रहा है। छापामारी अभियान का नेतृत्व ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया। इसके तीन दिन पूर्व गत मंगलवार को ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पेलावल पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में दो युवक क्रमश: अबु ओबैद व मो. अदनान को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
ओपी प्रभारी ने बताया कि नशेड़ियों व नशीली पदार्थों के कारोबारियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। मालुम हो कि पेलावल ओपी क्षेत्र के रोमी व पेलावल में जहां कफ सीरप व ब्राउन शुगर का कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं पबरा, जैलमा व छड़वा में अवैध महुआ शराब का धंधा जोरों पर है।








