हजारीबाग; साइबर अपराध में संलिप्त दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एप्प के माध्यम से करते थे धोखाधड़ी।

हजारीबाग; साइबर अपराध में संलिप्त दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एप्प के माध्यम से करते थे धोखाधड़ी।

हजारीबाग पुलिस ने एप्प के माध्यम से दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो युवकों को कोर्रा थाना के मदद से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र कुमार पिता मनोज कुमार साव और विपुल कुमार पिता उमाशंकर प्रसाद दोनों बड़की पुनु महुआटांड़ बोकारो जिला को गिरफ्तार किया है इनके पास से विवो कंपनी का 1 स्मार्टफोन और रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया गया है।

पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है के विगत कुछ दिनों से लगातार यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि हजारीबाग शहर अंतर्गत भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों से खरीदारी या होटलों का बिल या अन्य सेवाओं के लिए भुकतान हेतु कुछ साइबर अपराधों के द्वारा किसी खास एप्प का इस्तेमाल कर दुकानदारों, होटल मालिकों, एवं अन्य प्रतिष्ठानों में ऑनलाइन बिल पे कर धोखाधड़ी की जा रही है। शिकायत का निवारण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा थाना प्रभारी कोर्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर इस कृत्य में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जाने लगी। 
निगरानी के क्रम में ही दिनांक 25 फरवरी 2022 को मटवारी चौक के समीप स्ट्रीट कॉफी सेंटर में दो व्यक्तियों को फर्जी ऑनलाइन बिल पेमेंट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा प्रैंक ऐप का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से हजारीबाग शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में गूगल पे, फोन पे,एमॉजन पे, पे०टी०एम० आदि के माध्यम से बिल का भुगतान किया जा रहा था इस संबंध में पकड़ाए दोनों साइबर अपराधियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए कुर्रा थाना कांड संख्या 31/22 दिनांक 25.02.2022 धारा 420/406/34 भा०द०वि० एवं 66(C)66(D)IT ACT दर्ज किया गया।

Leave a Comment

7k Network