हज़ारीबाग; रूपेश पांडेय के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर निकाला गया जन आक्रोश रैली।
कटकमसांडी में भारतीय नवयुवक संघ के बैनर तले बरही में रूपेश पांडेय के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं फांसी देने की मांग को लेकर असधीर, बरगड्डा से जलमा चौक तक जन आक्रोश रैली निकाला गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। जूलूस में रूपेश पांडेय के हत्यारों को फांसी दो, हिन्दुओ पर अत्याचार बन्द करो, झारखंड को कश्मीर बनाना बंद करो, रूपेश पांडेय को इंसाफ दो, रूपेश के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो, हेमंत सोरेन हाय हाय, रूपेश पांडेय अमर रहे, झारखंड सरकार मुर्दाबाद आदि के नारे से गूंजता रहा।
जुलूस में शामिल लोगों में झारखंड सरकार के प्रति काफी नाराजगी और आक्रोश देखी गई। लोगों ने मांग किया कि मामले की सुनवाई हो, दोषियों को शीघ्र से शीघ्र फांसी दिया जाए। इसके साथ ही रूपेश पांडेय के तस्वीर पर पुष्प व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दीपक मेहता की देखरेख में हुई।
जुलूस में भारतीय नवयुवक संघ के संरक्षक उदय मेहता , सचिव राम नरेश भारती , मीडिया प्रभारी मासूम कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, झारखंड न्यू फाउंडेशन अध्यक्ष किशोरी राणा, संघ के पंचायत अध्यक्ष दिगंबर मेहता, बबन राय, कोषाध्यक्ष उदय राणा, संदीप यादव, राजा मिश्रा, सोनू शर्मा, सतीश पांडेय, उमेश गुप्ता, सोनू मेहता, दीपक पांडेय, उत्तम सिंह, सागर यादव एवं संघ के सैकड़ों सदस्यों के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।








