हजारीबाग; होटल श्री विनायक से 19 जुआरी के साथ होटल संचालक गिरफ्तार।
दिनाँक-17/02/22 की रात्रि में कोर्रा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री विनायक होटल, मटवारी के ऊपरी तल्ले के रूम में कुछ लोग एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं, यदि त्वरित कार्यवाही की जाती है तो सभी लोग पकड़े जा सकते हैं । उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्री विनायक होटल, मटवारी में एक छापेमारी दल के द्वारा छापेमारी की गई । छापेमारी में कुल 2 लाख 88 हज़ार 1 सौ 10 रुपये,प्लेइंग कार्ड्स आदि जप्त करते हुए कुल 19 लोग को गिरफ्तार किया गया तथा होटल संचालक सहित सभी लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कोर्रा थाना कांड सं0-27/22 दिनाँक-18/02/22 दर्ज किया गया ।
पकड़े गए लोगों में, विजय प्रसाद उम्र 43 वर्ष पिता स्वर्गीय बनवारी साव लाखे,यशवंत प्रसाद मेहता उम्र 28 वर्ष पिता सुरेश प्रसाद मेहता डुमरौन, अमित कुमार उम्र 30 वर्ष पिता दिलीप प्रसाद जयप्रकाश मार्ग वर्तमान कुम्हरटोली परनाला, सुधीर कुमार उम्र 34 वर्ष पिता गोविंद प्रसाद मेहता सिंदूर, अभय कुमार उम्र 20 वर्ष पिता कुलदीप प्रसाद मेहता सिंदूर, मनीष कुमार उम्र 34 वर्ष पिता खलेश्वर महतो अलौजा खुर्द, अनिल कुमार उम्र 25 वर्ष पिता दिनेश प्रसाद मेहता सिंदूर, सिकंदर प्रसाद मेहता उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय राघो महतो गुंजा इचाक, विपिन कुमार मेहता उम्र 32 वर्ष पिता हरि शंकर मेहता जरीनाबिला दिपूगढ़ा, गणेश प्रसाद मेहता उम्र 40 वर्ष पिता ठाकुरी महतो बड़ासी, संतोष कुमार मेहता उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय लालजी प्रसाद मेहता बड़ासी, लालजी कुमार उम्र 40 वर्ष पिता किशोरी महतो चुरचू, सुबोध कुमार राणा उम्र 40 वर्ष पिता लोकनाथ राणा बभनबै, अभिषेक कुमार मेहता उम्र 23 वर्ष पिता ब्रह्मदेव प्रसाद मेहता लुपुंग, सतीश कुमार उम्र 38 वर्ष पिता कमल प्रजापति नयाखाप, देवानंद पांडे उम्र 33 वर्ष पिता श्री राम कुमार पांडे कुम्हार टोली मटवारी, नीरज कुमार उम्र 22 वर्ष पिता विनोद कुमार सिंह लक्ष्मी टॉकीज ग्वालटोली चौक, मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष पिता छटु प्रजापति कुम्हार टोली, विजय प्रसाद मेहता उम्र 42 वर्ष वासुदेव महतो रतनपुर वर्तमान दिपूगढ़ा हाईटेक नर्सरी इन लोगों को विधिवत गिरफ्तार किया तथा होटल के संचालक अशोक कुमार सिंह के खिलाफ केस दायर किया गया।








