हज़ारीबाग; ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से मेरू में कंबल वितरण का कार्यक्रम 13 फरवरी को।

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से मेरू में कंबल वितरण का कार्यक्रम 13 फरवरी को।


ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी कि 13 फरवरी 2022 को मेरु में गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष मोहम्मद काजीम अंसारी, राज्य महासचिव गुलाम यजदानी, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, प्रोफ़ेसर अनवर हुसैन, राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम रजा, मोहम्मद तसलीम अंसारी, आदि उपस्थित रहेंगे। 


कंबल वितरण के उपरांत मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक महत्वपूर्ण बैठक मेरू में ही आयोजित की गई है जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वह प्रातः 10:00 बजे मेरू में हाजी कमरुद्दीन अंसारी के आवास के निकट मैदान में उपस्थित रहेंगे जिसमें मोमिन कॉन्फ्रेंस के उत्थान, शिक्षा, बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

Leave a Comment

7k Network